नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है। IMD Weather Alert के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ी है, जबकि दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना है। इन राज्यों में तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं के कारण सर्दी की दस्तक तेज हो गई है।
राजधानी दिल्ली में Air Quality Index (AQI) 202 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में है। बादलों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन बारिश की संभावना कम है। IMD Delhi Forecast के मुताबिक शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32°C तथा न्यूनतम 18°C के आसपास रहेगा। हालांकि प्रदूषण से राहत की उम्मीद अभी कम है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी है। रोहतांग, बारालाचा और कुंजुम दर्रे में बर्फ की मोटी परत जम चुकी है। चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून में बारिश-बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।
उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन रात और सुबह के समय ठंडक बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 17°C से 18°C और अधिकतम 29°C से 30°C के बीच रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 10 नवंबर तक कोहरा और ठंडी हवाएं असर दिखा सकती हैं।
चेन्नई मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) के अनुसार, तमिलनाडु के सात जिलों मयिलादुथुराई, पेरम्बलुर, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, अरियालुर और तिरुचिरापल्ली में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। South India Weather Update के मुताबिक अगले 48 घंटों में कई जगह बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

