फिर करवट लेगा मौसम

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 11 राज्यों में आंधी तूफान से लेकर बारिश तक का अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट तो आएगी लेकिन इससे ठंड वापस नहीं आने जा रही है।मैदानी इलाकों की बात करें तो दिल्ली में आज मौसम खुशनुमा रहेगा, सुबह और शाम हल्की ठंड रहेगी लेकिन दिन में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ जाएगा।

वही बात यूपी और बिहार की करें तो यहां आने वाले दिनों में मौसम बिगड़ने वाला है, लेकिन आज या मौसम साफ रहेगा। आईएमडी के मुताबिक, 17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। यूपी में सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद और मैनपुरी में 17 और 18 तारीख को बारिश हो सकती है।

वहीं बिहार में सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, पूर्णिया, सहरसा और किशनगंज में कल कोहरा छाए रहने का अनुमान है।पहाड़ों की बात करें तो उत्तराखंड मैं 16 और 17 फरवरी को भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना है।

खासकर चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, गढ़वाल जिलों में इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा लेकिन 15 फरवरी के बाद से बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवा और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *