देहरादून: उत्तराखंड में एसआईआर के पहले चरण की प्रक्रिया 8 जून से शुरू हुई. ये प्रक्रिया 7 जुलाई को संपन्न हुई. इसके बाद मतदाताओं की सूची को कंपाइल करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने 14 जुलाई यानी आज ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है. जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के तहत प्रदेश में 71,33,785 मतदाता हैं. जिसमें 37,23,614 पुरुष, 34,09,954 महिला और 217 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है.
खास बात यह है कि इन सभी मतदाताओं में से करीब 19 लाख मतदाता ऐसे हैं जिनके गणना फॉर्म में तमाम तरह की त्रुटियां प्राप्त हुई हैं. जिसके चलते इन सभी मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा. ऐसे में 14 जुलाई से 11 सितंबर तक सभी को नोटिस जारी कर दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा.
उत्तराखंड एसआईआर
हरिद्वार में 12,46,219 मतदाता हैं. जिसमें 6,64,795 पुरुष, 5,81,323 महिला और 101 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.
नैनीताल में 6,93,325 मतदाता हैं. जिसमें 3,61,533 पुरुष, 3,31,781 महिला और 11 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.
अल्मोड़ा में 4,71,938 मतदाता हैं. जिसमें 2,46,337 पुरुष, 2,25,596 महिला और 5 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.
ऊधम सिंह नगर में 11,55,672 मतदाता हैं. जिसमें 6,06,826 पुरुष, 5,48,817 महिला और 29 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.
पिथौरागढ़ में 3,41,497 मतदाता हैं. जिसमें 1,74,190 पुरुष, 1,67,304 महिला और 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.
बागेश्वर में 2,00,919 मतदाता हैं. जिसमें 1,03,273 पुरुष, 97,646 महिला और 0 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.
चम्पावत में 1,88,924 मतदाता हैं. जिसमें 99,449 पुरुष, 89,474 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.
चमोली में 2,72,187 मतदाता हैं. जिसमें 1,39,995 पुरुष, 1,32,191 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.
उत्तरकाशी में 2,24,417 मतदाता हैं. जिसमें 1,16,993 पुरुष, 1,07,423 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.
रुद्रप्रयाग में 1,80,786 मतदाता हैं. जिसमें 91,268 पुरुष, 89,518 महिला और 0 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.
टिहरी गढ़वाल में 4,63,628 मतदाता हैं. जिसमें 2,41,352 पुरुष, 2,22,272 महिला और 4 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.
पौड़ी गढ़वाल में 5,03,468 मतदाता हैं. जिसमें 2,62,254 पुरुष, 2,41,205 महिला और 9 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.
देहरादून में 11,90,805 मतदाता हैं. जिसमें 6,15,349 पुरुष, 5,75,404 महिला और 52 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में एसआईआर के पहले चरण की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है. वहीं, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा एसआईआर के पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश में 71,33,785 मतदाताओं के नाम को ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किया गया है. 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर एसआईआर प्रक्रिया संचालित की जा रही है.
उत्तराखंड में 86,433 सर्विस मतदाता हैं. जिसमें 83,769 पुरुष और 2,664 महिला मतदाता शामिल हैं.
हरिद्वार में 2,261 सर्विस मतदाता हैं. जिसमें 2,132 पुरुष और 129 महिला मतदाता शामिल हैं.
नैनीताल में 5,011 सर्विस मतदाता हैं. जिसमें 4,754 पुरुष और 257 महिला मतदाता शामिल हैं.
अल्मोड़ा में 6,344 सर्विस मतदाता हैं. जिसमें 6,143 पुरुष और 201 महिला मतदाता शामिल हैं.
ऊधम सिंह नगर में 5,521 सर्विस मतदाता हैं. जिसमें 5,180 पुरुष और 341 महिला मतदाता शामिल हैं.
पिथौरागढ़ में 13,016 सर्विस मतदाता हैं. जिसमें 12,607 पुरुष और 409 महिला मतदाता शामिल हैं.
बागेश्वर में 3,982 सर्विस मतदाता हैं. जिसमें 3,881 पुरुष और 101 महिला मतदाता शामिल हैं.
चम्पावत में 3,033 सर्विस मतदाता हैं. जिसमें 2,910 पुरुष और 123 महिला मतदाता शामिल हैं.
चमोली में 9,736 सर्विस मतदाता हैं. जिसमें 9,565 पुरुष और 171 महिला मतदाता शामिल हैं.
उत्तरकाशी में 3,283 सर्विस मतदाता हैं. जिसमें 3,218 पुरुष और 65 महिला मतदाता शामिल हैं.
रुद्रप्रयाग में 5,000 सर्विस मतदाता हैं. जिसमें 4,949 पुरुष और 51 महिला मतदाता शामिल हैं.
टिहरी गढ़वाल में 5,308 सर्विस मतदाता हैं. जिसमें 5,223 पुरुष और 85 महिला मतदाता शामिल हैं.
पौड़ी गढ़वाल में 14,569 सर्विस मतदाता हैं. जिसमें 14,320 पुरुष और 249 महिला मतदाता शामिल हैं.
देहरादून में 9,369 सर्विस मतदाता हैं. जिसमें 8,887 पुरुष और 482 महिला मतदाता शामिल हैं.
उन्होंने बताया ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल 71,33,785 मतदाताओं में से करीब 19 लाख मतदाताओं में तमाम तरह की विसंगति पाई गई हैं. जिन्हें संबंधित ईआरओ की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा. नोटिस की सुनवाई के लिए न्याय पंचायत स्तर पर क्लस्टर में कैंप लगाए जाएंगे. इसके साथ ही मैदानी क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए तहसील के अलावा नगर निगम, नगर पंचायत और वार्ड लेवल पर भी कैंप लगाए जाएंगे. इसके लिए सभी डीईओ को निर्देश दे दिए गए हैं.
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा ऐसे नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है वो फॉर्म 6 के जरिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही नाम हटवाने के लिए फॉर्म 7 और नाम में सुधार के लिए फॉर्म 8 भर सकते हैं.
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी मान्य दस्तावेजों की सूची
किसी भी केंद्रीय सरकार/राज्य सरकार/पीएसयू के नियमित कर्मचारी/पेंशनभोगी को जारी कोई भी पहचान पत्र/पेंशन भुगतान आदेश.
1 जुलाई 1987 से पहले भारत में सरकार / स्थानीय प्राधिकारी/बैंक/डाकघर/एलआईसी/पीएसयू की ओर से जारी.
कोई भी पहचान पत्र/प्रमाण पत्र/दस्तावेज.
सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी जन्म प्रमाण पत्र.
पासपोर्ट.
मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालयों की ओर से जारी मैट्रिकुलेशन/शैक्षिक प्रमाण पत्र.
सक्षम राज्य प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र.
वन अधिकार प्रमाण पत्र.
सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी ओबीसी/एससी/एसटी या किसी भी जाति का प्रमाण पत्र.
राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहां कहीं अस्तित्व में हो).
राज्य/स्थानीय प्राधिकरणों द्वारा तैयार परिवार रजिस्टर.
सरकार द्वारा जारी कोई भी भूमि/मकान आवंटन प्रमाण पत्र.
आधार के संबंध में, आयोग के निर्देश, पत्र संख्या 23/2025-ERS/Vol-II दिनांक 09.09.2025 के जरिए जारी, लागू होंगे.
