विक्रम लैंडर ने भेजी चांद की तस्वीर, ऐसा दिखता है साउथ पोल

नई दिल्ली. चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) ने नई तस्वीर भेजी है. यह तस्वीर चांद की सतह की सबसे करीबी तस्वीर है. दरअसल ये तस्‍वीरें लैंडर विक्रम ने उस समय खींच ली थीं जब वह चंद्रमा की सतह पर उतर रहा था. विक्रम लैंडर पर हॉरिजॉन्‍टल वेलोसिटी कैमरे लगा हुआ है और ये तस्‍वीरें उसी से ली गई हैं. बेंगलुरु के MOX-ISTRAC और विक्रम लैंडर के बीच संपर्क बना हुआ है जिससे ये तस्‍वीरें मिली हैं.

चंद्रयान का विक्रम के सतह पर लैंड होने के बाद कई तरह से काम करेगा. वैज्ञानिकों ने बताया है कि चंद्रयान-3 मिशन को तीन प्रमुख हिस्से में बांटा गया हैं. सबसे पहला था प्रोप्लशन मॉड्यूल, जो लैंडर को चांद की कक्षा तक लेकर गया है. इससे हाल ही में विक्रम अलग हो गया था जबकि प्रोप्लशन मॉड्यूल चांद की सतह में घूम रहा है. इससे अलग होने वाले लैंडर विक्रम के साथ ही रोवर प्रज्ञान को भेजा गया था. अब लैंडर विक्रम ने चांद पर सफलतापूर्वक उतरकर मिशन का पहला पड़ाव पूरा कर दिया है.

इसरो ने ट्वीट कर बताया है कि चंद्रयान-3 लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित किया गया है. नीचे उतरते समय ली गई लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे की तस्वीरें यहां दी गई हैं. इससे पहले विक्रम ने चंद्रमा से इसरो के कमांड सेंटर को संदेश भेजा था. इसरो को भेजे मैसेज में चंद्रयान ने कहा, ‘भारत, मैं अपने गणतव्य पर पहुंच गया हूं और आप भी!’ इसके साथ ही उसने कहा, चंद्रयान-3 ने चांद पर सफलतपूर्वक लैंडिंग की. बधाई हो, भारत!

चंद्रमा के दक्षिण पोल पर कई ऐसे क्रेटर्स हैं जो अरबों साल से अंधेरे में हैं और यहां सूरज की रोशनी कभी पहुंच नहीं पाई. ऐसे स्‍थानों पर स्थितियों के बारे में रोवर के जरिए जानकारियां मिल सकती हैं. रोवल दक्षिण पोल पर स्‍पेस साइंस से जुड़ी कई रिसर्च वर्क को पूरा करेगा. रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर मौजूद तत्‍वों के बारे में जानकारी लेगा और उसे धरती तक भेजेगा.

जानकारी के अनुसार रोवर जानकारियों को पहले लैंडर को भेजेगा और उसके जरिए ये डेटा भारतीय डीप स्‍पेस नेटवर्क तक पहुंचेगा. इसके साथ ही क्‍या चंद्रमा पर पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सिलिकॉन, एल्यूमीनियम, टाइटेनियम और आयरन जैसे तत्‍व मौजूद हैं या नहीं? इसको लेकर भी जानकारी मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *