भारतीय सेना में खाली हैं 1.36 लाख पद

उदय दिनमान डेस्कः देश के तीनों सशस्त्र बलों में इस वक्त लाखों पद खाली पड़े हैं। इनमें से सबसे ज्यादा रिक्तियां 1.36 लाख भारतीय सेना में हैं। यह जानकारी रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दी है। राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि तीनों बलों में लगभग 1.55 पद खाली पड़े हुए हैं।

इसमें सबसे ज्यादा कमी भारतीय सेना मे हैं। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि सशस्त्र बलों के कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। वहीं, रिक्तियों को भरने और युवाओं को सेवाओं में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कई उपाय शुरू किए गए हैं।

भारतीय सेना में 8,129 अधिकारियों की कमी है, जिसमें आर्मी मेडिकल कोर और आर्मी डेंटल कोर शामिल हैं। मिलिट्री नर्सिंग सर्विस, एमएनएस ( Military Nursing Service, MNS) में 509 पद खाली हैं और जेसीओ और अन्य रैंक के 1,27,673 पद भी खाली हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि civilians में ग्रुप ए में 252 रिक्त पद हैं, ग्रुप बी में 2,549 रिक्तियां हैं, और ग्रुप सी में 35,368 रिक्तियां हैं।

नौसेना में 12,428 कर्मियों की कमी है। अजय भट्ट ने अपने जवाब में कहा कि 1,653 अधिकारियों, 29 मेडिकल और डेंटल अधिकारियों और 10,746 नाविकों की कमी है। सिविलियन कर्मचारियों में ग्रुप ए में 165, ग्रुप बी में 4207 और ग्रुप सी में 6,156 की कमी है।

भारतीय वायुसेना में 7,031 कर्मियों की कमी हैं। इसके अलावा, 721 ऑफिसर, 16 मेडिकल ऑफिसर, 4,734 एयरमैन और चिकित्सा सहायक ट्रेड के 113 एयरमैन की भी कमी है। सिविलियन कर्मचारियों में ग्रुप ए में 22, ग्रुप बी में 1303 और ग्रुप सी में 5531 की कमी है। सरकार का कहना है कि इन कमियों को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *