जापान के भूकंप में 30 की मौत, 50 आफ्टरशॉक आए:जगह-जगह आग लगने से 200 इमारतें जलीं

टोक्यो: जापान के इशिकावा में नए साल के दिन 7.2 की तीव्रता का भूकंप आया। जापान टुडे के मुताबिक इससे अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है, वहां 50 आफ्टरशॉक भी दर्ज किए गए हैं। इनकी तीव्रता 3.4 से 4.6 के बीच रही है।इशिकावा में 200 इमारतें जलकर खाक हो चुकी हैं। 32,500 घरों में बिजली नहीं है। यहां एक और भूकंप की चेतावनी जारी की गई है।

जापान के भूंकप के बाद साउथ के एक्टर जूनियर NTR आज भारत लौटे हैं। उन्होंने जापान और भूकंप पीड़ित लोगों की जल्द रिकवरी की कामना की है।भारतीय दूतावास ने भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाया है। सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म ‘एक्स’ पर दी गई जानकारी के मुताबिक कोई भी शख्स यहां आकर मदद मांग सकता है।

भूकंप से इशिकावा के सूजू पोर्ट पर बना एक सेंटर तबाह हो गया। भूकंप से समुद्र में काफी ऊंची लहरें उठी थी।
जापान के राजा नारुहितो ने इशिकावा के भूकंप पीड़ितों के प्रति सहानुभूति जताते हुए नए साल का कार्यक्रम रद्द कर दिया।दरअसल, हर साल जापान का शाही परिवार राजमहल की बालकनी में आकर लोगों को नए साल की शुभकामनाएं देता है। ये रिवाज सालों से चला आ रहा है।

जापान के रक्षा मंत्री के मुताबिक मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए सेना के एक हजार सैनिक तैनात किए गए हैं। 8 हजार से ज्यादा सैनिकों को स्टैंडबाई पर रखा गया है। नुकसान का मुआयना करने के लिए सेना के 20 विमान काम पर लगाए गए हैं। BBC के मुताबिक 19 अस्पतालों में भी बिजली नहीं होने की वजह से लोगों के इलाज में परेशानी आ रही है।

प्रधानमंत्री फुमिया किशिदा ने कहा है कि भूकंप में मरने वालों की तादाद काफी ज्यादा है। जगह-जगह आग लगी है, लोग इमारतों के नीचे दबे हैं। समय कम है और ज्यादा लोगों की जान बचानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *