आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में ठंड का असर अब कम हो रहा है। सुबह के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है लेकिन दोपहर में पारा बढ़ने के साथ ही ठंड का असर खत्म हो रहा है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने के कारण उत्तर भारत में मौसम परिवर्तन की संभावना व्यक्त की है।

IMD के अनुसार, 13 और 16-17 फरवरी को लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेंगे। इनके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत 6 राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं 16 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभों के कारण पहाड़ी इलाकों में अभी ठंड जारी रहेगी। आने वाले दिनों में पूर्वी भारत के राज्य बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में तापमान थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन उत्तर भारत में ठंड अभी जारी रहने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 10 से 13 फरवरी तक मौसम ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा बना रह सकता है। इन दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है।

IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभों का असर उत्तर प्रदेश में कुछ खास नहीं पड़ेगा। लेकिन सुबह के समय राज्य के कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं आने वाले तीन दिनों में उत्तर प्रदेश में 2-3 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार, बिहार-झारखंड के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य कम दर्ज किया गया है। इन दोनों राज्यों में बारिश या तूफान की कोई बड़ी चेतावनी नहीं है। लेकिन ठंड बने रहेगी और सुबह-शाम के वक्त हल्का कोहरा छाया रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 16 फरवरी को हिमाचल और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश-बर्फबारी हो सकती है। साथ ही आंधी-तूफान, बिजली की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।पश्चिमी विक्षोभों के कारण IMD ने संभावना व्यक्त की है कि 16 फरवरी को पंजाब और हरियाणा में आंधी-तूफान और बिजली के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *