केदारनाथ धाम में पकड़ा गया संदिग्ध व्यक्ति, धारदार हथियार और खिलौना बंदूकें बरामद

रुद्रप्रयाग:केदारनाथ धाम में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। उसके पास से दो धारदार हथियार और दो खिलौना बंदूकें बरामद की गई है। पकड़ा गया व्यक्ति उत्तर प्रदेश के रायबरेली का निवासी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है।रुद्रप्रयाग जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान गुरुवार को केदारनाथ धाम में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस टीम ने टेंटों की जांच के दौरान उसके पास से दो धारदार हथियार और दो खिलौना बंदूकें बरामद की हैं।

सीओ केदारनाथ नितिन लोहनी ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति उत्तर प्रदेश के रायबरेली का निवासी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस ने उसके परिजनों से भी संपर्क किया है और मामले में पूछताछ जारी है।पुलिस ने उस टेंट संचालक के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई शुरू की है, जिसने बिना वैध पहचान पत्र के व्यक्ति को ठहराया था। रुद्रप्रयाग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *