‘कोहिनूर से 14 गुना बड़ा हीरा’

नई दिल्लीः म्यांमार में 11,000 कैरेट का एक विशाल रूबी (माणिक) मिला है. इस रूबी का वजन करीब 2.2 किलोग्राम बताया जा रहा है. यह म्यांमार में मिले अब तक मिले सबसे बड़े रूबी में से एक है.साइंस अलर्ट में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग की एक तस्वीर सरकारी अखबार ‘ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यांमार’ के पहले पन्ने पर छपी है.

इसमें उन्हें अपने दफ्तर में इस पत्थर की जांच करते हुए दिखाया गया है.सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि सैन्य-समर्थित सरकार ने एक बयान में कहा कि यह रूबी बेहद बड़ा, दुर्लभ और मुश्किल से मिलने वाला है. यह रूबी मंडाले क्षेत्र के मोगोक में रत्नों की एक खदान में मिला था.बयान में आगे कहा गया, इस विशाल रूबी का रंग बैंगनी-लाल है, जिसमें हल्के पीले रंग की झलक भी है.

कोहिनूर का वर्तमान वजन करीब 105 कैरेट का है. लेकिन, मूल रूप से ये हीरा 793 कैरेट का था. उस आकार से तुलना करें तो म्यांमार में मिला हीरा उससे भी 14 गुना विशाल है.मोगोक के रूबी दुनिया में सबसे महंगे होते हैं. सबसे उच्च गुणवत्ता वाले रत्नों की कीमत करोड़ों डॉलर तक पहुंच जाती है. म्यांमार की सरकार ने इसकी सटीक कीमत बताए बिना कहा कि हालांकि यह 1996 में इसी इलाके में मिले 21,450 कैरेट के एक और रूबी से छोटा है, लेकिन हाल ही में मिला यह पत्थर अपने बेहतरीन रंग, चमक और कुल मिलाकर बेहतर गुणवत्ता के कारण ज्यादा कीमती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *