श्रद्धालुओं से भरा वाहन कुएं में गिरा, आठ की मौत

सोलापुर (महाराष्ट्र): सोलापुर जिले के मालशिरस तालुका में म्हसवड-पंढरपुर रोड पर रविवार एक पिकअप गाड़ी के कुएं में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई. रिपोर्ट से पता चला है कि मरने वालों में सभी श्रद्धालु थे जो एक मंदिर में पूजा करने गए थे. राज्य सरकार ने मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल श्रद्धालु पंढरपुर तालुका के रंजनी गांव के थे. वे पिकअप गाड़ी में तीर्थयात्रा के लिए गए थे. हादसा तंदुलवाड़ी के पास हुआ जब वे म्हसवड में एक मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे.बताया गया है कि सागर चौगुले अपने परिवार के सदस्यों को गाड़ी में साथ ले गए थे. रिपोर्ट से पता चला है कि मरने वालों में पांच से छह बच्चे भी शामिल हैं. शुरुआती जानकारी से पता चला है कि सभी पीड़ितों को पंढरपुर के उप-जिला हॉस्पिटल में लाया गया.

शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि म्हसवड-पंढरपुर रोड पर सड़क किनारे एक कुआं है, जिसमें सुरक्षा के लिए दीवार नहीं थी.पुलिस ने बताया कि यह घटना तंदुलवाड़ी गांव के निकट हुई और वाहन में 15 लोग सवार थे. सोलापुर के पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी ने बताया, “शुरुआती जानकारी के मुताबिक 15 लोगों को ले जा रही एक पिकअप वैन का चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, और वाहन सड़क किनारे बने एक कुएं में गिर गया. इस हादसे में चार महिलाओं और चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हुए हैं.” उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

घटना को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,”मैं उन्हें दिल से श्रद्धांजलि देता हूं. हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं. खुशकिस्मती से,सात लोगों को बचा लिया गया है,और उनका इलाज चल रहा है. जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक दोनों तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं,और हम स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं.”पंढरपुर के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुडके के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए पिकअप वाहन में 16 लोग थे. उनमें से आठ की मौत हो गई है. मरने वालों में एक छह महीने की बच्ची और एक आठ साल का बच्चा शामिल है. सभी पीड़ित पंढरपुर के रहने वाले थे.

मरने वालों के नाम

इंदुबाई दशरथ भाऊ (उम्र 60)
पूजा अमोल सतोरे (उम्र 23)
पूजा बालाजी बावचे (उम्र 27)
अश्विनी संदीप बावचे (उम्र 27)
संस्कार संदीप बावचे (उम्र 14)
संस्कृति संदीप बावचे (उम्र 14)
आरव अशोक सतोरे (उम्र 8 साल)

सोलापुर के प्रभारी मंत्री जयकुमार गोरे ने कहा, “श्रद्धालुओं की मौत बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. मैं पुलिस से जानकारी इकट्ठा कर रहा हूं. हम वेरिफाई करेंगे कि कुएं में पैरापेट वॉल (Parapet Wall) थी या नहीं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.”एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने हादसे पर दुख जताया और इसे बहुत दर्दनाक, दुर्भाग्यपूर्ण और दिल दहला देने वाला बताया. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “मृतकों को श्रद्धांजलि! हम सभी पीड़ितों के परिवारों के दुख में शामिल हैं. इस हादसे के कारणों की जांच करने के साथ-साथ, सरकारी तंत्र को तुरंत बचाव कार्यों में मदद करनी चाहिए.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *