औषधीय गुणों’ से युक्त पौधों का रोपण किया

रुद्रप्रयाग: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में तथा माननीय अध्यक्ष महोदया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायाधीश, रुद्रप्रयाग के मार्गदर्शन में सचिव महोदया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग श्रीमती पायल सिंह के नेतृत्व में वन महोत्सव सप्ताह’ के अंतर्गत वन विभाग, रुद्रप्रयाग के सहयोग से दक्षिणी जखोली रेंज, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग, रुद्रप्रयाग में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा हरित एवं स्वच्छ उत्तराखण्ड के निर्माण के प्रति जन-जागरूकता विकसित करना रहा। इस अवसर पर ’सचिव महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग श्रीमती पायल सिंह द्वारा’ पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानीय प्रजातियों के साथ-साथ ’फलदार, छायादार एवं औषधीय गुणों’ से युक्त पौधों का रोपण किया गया। ये पौधे पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन, स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण के निर्माण, मृदा एवं जल संरक्षण तथा मानव एवं वन्य जीवों के लिए उपयोगी प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता, पैरालीगल वालंटियर्स एवं अन्य कर्मचारी गणों द्वारा भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सहभागिता एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारी, रिटेनर अधिवक्ता, पैरालीगल वालंटियर्स तथा अन्य उपस्थित जनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *