ज्योतिषः देवगुरु बृहस्पति की इन राशि वालों पर रहेगी विशेष कृपा !

नई दिल्ली: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का विशेष महत्व है। गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। गुरु ग्रह का संबंध ज्ञान, वृद्धि, शिक्षक, संतान, धन, दान और पुण्य आदि से माना जाता है। गुरु का राशि परिवर्तन कई राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी रहने वाला है। गुरु ने 13 अप्रैल 2022 को मीन राशि में प्रवेश किया था। अब गुरु का राशि परिवर्तन साल 2023 अप्रैल में ही होगा। ऐसे में गुरु ग्रह करीब एक साल तक एक ही राशि में विराजमान रहेंगे।

वृषभ- आपकी जन्मकुंडली से गुरु ग्रह का गोचर 11वें भाव में हुआ है। जिसे ज्योतिष में इनकम और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में बढ़ोत्तरी होने के प्रबल योग हैं। व्यापारियों का मुनाफा गुरु ग्रह के प्रभाव से बढ़ सकता है। आय के नए साधन बनेंगे। आपकी कार्यशैली में निखार आने से उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ हो सकती है। रिसर्च क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय शानदार रहने वाला है। आपको किसी पुरानी बीमारी से मुक्ति मिल सकती है।

मिथुन- गुरु ग्रह गोचर आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। एक साल आपको गुरु ग्रह की कृपा से धन का अभाव नहीं होगा। गुरु ने आपकी जन्मकुंडली के दशम भाव में गोचर किया है। जिसे नौकरी या कार्यक्षेत्र का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। इस समय आपके पदोन्नति व आय वृद्धि के योग भी हैं। हालांकि नौकरी में बदलाव करते समय आपको धैर्य रखने की जरूरत है। मार्केटिंग व मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है। मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं। ज्योतिष के अनुसार बुध और गुरु के बीच मित्रता का भाव है। इसलिए यह समय आपके लिए लाभकारी रहने वाला है।

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए गुरु ग्रह जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आएंगे। आपकी राशि से गुरु ने नवम भाव में गोचर किया है। जिसे भाग्य व विदेश यात्रा का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। कारोबार से जुड़ी यात्रा से लाभ होगा। खान-पान, होटल या रेस्टोरेंट से जुड़े व्यापारियों को धन लाभ के प्रबल योग हैं। गुरु ग्रह आपकी राशि के छठवें भाव के स्वामी हैं। जिसे शत्रु का भाव कहा जाता है। इस समय आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिए समय शुभ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *