डंपर से टकराई कार, हादसे में एक ही परिवार के 5 की मौत, दो घायल

नोएडा : यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा जाने वाली लाइन में तड़के 5:00 बजे एक भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि बोलेरो कार में सवार 7 लोग आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे। जब इनकी बोलेरो कार जेवर टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर थी तो पहले वह डंपर से जाकर टकरा गई, जिससे कार सवार सभी सात लोग घायल हो गए।

घायलों को आनन-फानन कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों का इलाज किया जा रहा है।

मृतकों के नाम व पता-
1-चन्द्र कांत नारायण बुराड़े उम्र-68 बर्ष निवासी-महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे (महाराष्ट्र)-पुरूष।
2-श्रीमति स्वर्णा चन्द्र कान्त बुराड़े उम्र-59 बर्ष निवासी-महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे (महाराष्ट्र)-महिला।
3-श्रीमति मालन विश्वनाथ कुंभार उम्र-68 बर्ष निवासी-महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे (महाराष्ट्र)-महिला।
4-श्रीमति रंजना भरत पवार उम्र-60 बर्ष निवासी-नियर गणपति मन्दिर सरवन गली मराठा नगर बारामती पुणे महाराष्ट्र-महिला।
5-श्रीमति नुवंजन मुजावर उम्र-53 बर्ष निवासी-गौंस-202 मुजावर गली हिरेकोड़ी हिरेकुडी बेलगम चिकोड़ी (कर्नाटका)-महिला।

घायलों का विवरण-
1-श्री नारायण रामचन्द्र कोलेकर उम्र-40 बर्ष निवासी-नोडल, तहसील फलहन, जिला-सतारा, महाराष्ट्र-पुरूष।
2-श्रीमति सुनीता राजू गस्टे उम्र-35 बर्ष निवासी-हिरेकोड़ी, हिरेकुडी बेलगम चिकोड़ी (कर्नाटका)-महिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *