सीबीएसई 10वीं के नतीजे जारी, 93.70% स्टूडेंट्स पास

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह परिणाम शाम 4 बजे जारी हुए हैं। आप अपने रिजल्ट result.cbse.nic.in 2026 पर देख सकते हैं। सीबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 93.70 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। बीते वर्ष से कुल पास प्रतिशत 0.04 प्रतिशत की दर से बढ़ा है।

इसके साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार भी आज खत्म हो गया है। यह घोषणा उन सभी विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा दी थी।सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में 2.20 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए, जबकि 55,000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। लड़कियों ने इस बार भी रिजल्ट में बाजी मारी और कुल 94.99 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं। वहीं 92.69 प्रतिशत लड़के पास हुए।

किस रीजन ने किया टॉप
रीजन के हिसाब से पास प्रतिशत
रीजन पास प्रतिशत
त्रिवेंद्रम 99.79%
विजयवाड़ा 99.79%
चेन्नई 99.58%
बेंगलुरू 98.91%
दिल्ली पश्चिम 97.45%
दिल्ली पूर्वी 97.33%
पुणे 96.66%
अहमदाबाद 96.61%
लुधियाना 95.70%
अजमेर 94.78%
भुवनेश्वर 94.67%
गुरुग्राम 93.21%
भोपाल 92.48%
पंचकूला 92.24%
लखनऊ 91.63%
देहरादून 91.59%
प्रयागराज 89.45%
पटना 89.33%
रायपुर 88.41%
नोएडा 87.66%
रांची 86.18%
गुवाहाटी 85.32%

इस साल भी नहीं जारी हुई टॉपर्स लिस्ट
हालांकि, बोर्ड ने इस वर्ष भी मेरिट सूची नहीं जारी की है। बोर्ड 0.1 प्रतिशत छात्रों को योग्यता प्रमाण पत्र जारी करेगा, ये वो छात्र होंगे जिन्होंने विषयों में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।मेरिट प्रमाण पत्र संबंधित छात्र के डिजिलाकर में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, परीक्षार्थियों को मार्कशीट भी उनके डिजिलाकर खातों में उपलब्ध कराई गई है।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि बोर्ड जल्द ही छात्रों को उनके स्कूल के माध्यम से उत्तीर्ण प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएगा। वहीं, इस वर्ष कंपार्टमेंट लाने वाले विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट परीक्षाएं जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *