मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे केदारनाथ धाम

रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल के दूसरे भवन का लोकार्पण करेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रकाश ने बताया कि अस्पताल के पास ही नए भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री के हाथों किया जाएगा। इससे धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर पहले से ही धाम में मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *