सात जिलों में बदले गए सीएमओ

देहरादून: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर स्थिति किसी से छुपी नहीं है. प्रदेश के खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में आए दिन स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही से संबंधित मामले सामने आते रहे हैं. हालांकि, उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर दे रही है. जिससे प्रदेश के मैदानी जिलों से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके. इसी क्रम में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाए जाने को लेकर स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने सात जिलों के सीएमओ के ट्रांसफर कर दिए हैं.

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के सचिव विनय शंकर पांडेय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अल्मोड़ा जिले में डॉ. योगेश पुरोहित, नैनीताल जिले में डॉ. रश्मि पंत, पिथौरागढ़ जिले में डॉ. हरीश चन्द्र पंत, पौड़ी जिले में डॉ. मेघना असवाल, रुद्रप्रयाग जिले में डॉ. अमित कुमार शुक्ला, टिहरी जिले में डॉ. राम प्रकाश और उत्तरकाशी जिले में डॉ. श्याम विजय को सीएमओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

वही, स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ये नियुक्तियां की गई हैं. इसके साथ ही सचिव स्वास्थ्य ने विश्वास व्यक्त किया है कि संबंधित जिलों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और अधिक बेहतर होंगी. इसके साथ ही आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा.

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के सचिव विनय शंकर पांडेय ने कहा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा सरकार और शासन लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के सचिव विनय शंकर पांडेय ने कहा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सभी को मिले ये ही उनकी प्राथमिकता रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *