मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक शीत प्रकोप

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ तक शीत प्रकोप जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले दो दिनों में उत्तराखंड का मौसम शुष्क बना रहेगा। रविवार से मैदानी जनपद हरिद्वार और उधमसिंह नगर में घने कोहरे से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

सुबह एवं शाम को कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21. 2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

उधमसिंह नगर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 18.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले चार दिनों में भी ठंड के कम होने की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *