सर्द हवाओं ने बढ़ायी सिहरन

भोपाल। हवाओं का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी बना हुआ है और कोई वेदर सिस्‍टम भी सक्रिय नहीं है। इसकी वजह से उत्‍तर भारत की ओर से आ रही सर्द हवाओं से राजधानी भोपाल समेत राज्‍य के अधिकतर जिलों को न्‍यूनतम तापमान में गिरावट आई हुई है। लेकिर पूर्वी हवाओं के कारण दिन का तापमान में गिरावट नहीं आयी है। मौसम विभाग के अनुसार 9 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के उत्‍तर भारत में दाखिल होने के आसार हैं। इससे हवाओं के रुख में बदलाव आएगा और रात का तापमान बढ़ने लगेगा।

मौसम विज्ञानी पीके साहा से मिली जानकारी के अनुसार उत्‍तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब आगे की ओर अग्रसर हो चुका है। इसकी वजह से हरियाणा और उसके आसपास बना चक्रवात भी खत्‍म हो चुका है। इसकी वजह से हवाओं का रुख उत्‍तरी होने लगा है और वातावरण में सिहरन पैदा हो गई है। रात का तापमान गिरता जा रहा है। पीके साहा के अनुसार 9 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्‍तर भारत में प्रवेश कर सकता है। इसके प्रभाव से चक्रवात के कारण हवाओं का रुख बदल जाएगा।

पश्चिमी और दक्षिणी हवाओं के कारण तापमान बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग के पूर्व वरिष्‍ठ विज्ञानी अजय शुक्‍ला के अनुसार इस समय अरब सागर में कम दबात का क्षेत्र बना हुआ है। शनिवार को इस सिस्‍टम के गहरे कम दबात के क्षेत्र में बदलने के आसार हैं। इस सिस्‍टम की दूरी अधिक होने से इसका प्रभाव मध्‍य प्रदेश के पड़ने की संभावना कम नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *