कोरोना :24 घंटे में 1.31 लाख नए मरीज मिले, 2 लाख से ज्यादा ठीक

नई दिल्ली:देश में कोरोना का असर कम होने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 1 लाख 31 हजार 280 नए मरीज मिले, 2 लाख 5 हजार 771 ठीक हो गए और 2,705 की मौत हो गई। नए मरीजों का आंकड़ा लगातार चौथे दिन 1.50 लाख से कम रहा। इससे पहले 30 मई को 1.51 लाख लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में बीते दिन 77,239 की कमी आई। इसमें चार दिन में ही करीब चार लाख की गिरावट दर्ज की गई है। 30 मई को कुल 20 लाख 22 हजार 45 एक्टिव केस थे, जो अब घटकर 16 लाख 31 हजार 427 रह गए हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.31 लाख
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.05 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,705
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.85 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.65 करोड़
अब तक कुल मौतें: 3.40 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 16.31 लाख

देश के 15 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

जम्मू कश्मीर के बारामूला में 124 साल की महिला ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया। मेडिकल ऑफिसर ताजमुल मलिक ने बताया कि गुरुवार को वागूरा इलाके में डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया जा रहा था। इस दौरान बुजुर्ग महिला राहती बेगम को भी वैक्सीन लगाई गई।

यहां गुरुवार को 15,229 लोग संक्रमित पाए गए। 25,617 लोग ठीक हुए और 643 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 57.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 54.86 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 97,394 लोगों की मौत हो गई। 2.04 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राज्य में गुरुवार को 1,619 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,854 लोग ठीक हुए और 22 की मौत हो गई। अब तक 9.76 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.34 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,139 लोगों की मौत हो चुकी है। 29,378 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य में गुरुवार को 1,207 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,018 लोग ठीक हुए और 17 की मौत हो गई। अब तक 8.13 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,890 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 24,404 लोगों का इलाज चल रहा है।

यहां गुरुवार को 1,220 लोग संक्रमित पाए गए। 4,260 लोग ठीक हुए और 108 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.95 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.48 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,895 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 25,546 मरीजों का इलाज चल रहा है।

यहां गुरुवार को 1,258 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 6,456 लोग ठीक हुए और 44 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.43 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,559 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 27,408 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य में गुरुवार को 846 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,746 लोग ठीक हुए और 50 की मौत हो गई। अब तक 7.82 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.60 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,207 लोगों की मौत हो चुकी है। 14,186 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली में गुरुवार को 487 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,058 लोग ठीक हुए और 45 की मौत हो गई। अब तक 14.27 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,447 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 8,748 का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *