पर्यावरण सन्तुलन बहुत जरूरी

रुद्रप्रयाग:   जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग सर्व श्री श्रीकान्त पाण्डे ने न्यायिक अधिकारीगणों/अधिवक्ता गण/कर्मचारियों के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु जिला न्यायालय परिसर में पौधे रोप कर हरियाली, खुशहाली, समृद्धि एवं ऐश्वर्य के प्रतीक हरेला पर्व की शुरूआत की। जिला जज ने सभी से पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। कहा कि पर्यावरण सन्तुलन बहुत जरूरी है, भविष्य की चिन्ता को देखते हुए एक व्यक्ति एक वृक्ष लगाना होगा। उन्होने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए हरेला पर्व के अवसर पर सभी को पौधे का रोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लेना होगा।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अनामिका सिंह ने बताया कि राज्य विधिक प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दिनांक 16 जुलाई से 22 जुलाई 2021 (एक सप्ताह) तक समस्त ग्राम विधिक सेवा पी.एल.वी.द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जायेगा। उन्होने बताया कि जिले में प्राधिकरण के अधीन 24 ग्राम विधिक समितियां कार्य कर रही है, प्रत्येक में प्राधिकरण स्वयंसेवक (पी.एल.वी.) नियुक्त है।

इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अनामिका सिंह, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) श्री सचिन कुमार पाठक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शहजाद ए वाहिद, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नरेन्द्र लाल कोहली, वरिष्ट प्रशासनिक अधिकारी कमलेंद्र सिंह रावत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के.एस. रौथाण, सचिव महावीर सिंह बुटोला, अधिवक्ता गजपाल सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, श्रीमती यशोदा खत्री, डिप्टी रेंजर लक्ष्मण सिंह राणा, भूपेश जोशी, उदय सिंह मिंगवाल, बीना बुटोला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *