मिल गई संजीवनी!

मरने के बाद भी जी उठेगा मृत शरीर, जानिए वैज्ञानिकों ने क्या खोज निकाला?

वॉशिंगटन: मानव इतिहास में कई लोगों को अमरता की चाहत रही है। लेकिन, विज्ञान की कठिन जटिलताओं के कारण उनका सपना कभी पूरा नहीं हो सका। अब दावा किया जा रहा है कि इंसानों की अमरता का ख्वाब इस जमाने में पूरा हो सकता है। इसके लिए अमेरिका की एक कंपनी ने बाकायदा प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने दावा किया है कि वह इंसानों को मरने के बाद भी जीवित रख सकती है। इसके लिए साल-दर-साल के हिसाब से भारी-भरकम फीस जरूर चुकानी पड़ेगी।

अमेरिका के एरिजोना राज्य के स्कॉट्सडेल में स्थित एल्कोर फर्म ने क्रायोनिक्स के क्षेत्र में खुद को लीडिंग कंपनी के तौर पर पेश किया है। इस तकनीक के जरिए मौत के बाद शरीर को फ्रीज कर दिया जाता है। दावा किया जाता है कि बाद में इनकों जीवित किया जा सकता है। कानूनी मौत के बाद लाशों के दिमाग में तरल नाइट्रोजन भरकर फ्रीज कर दिया जाता है। उम्मीद की जाती है कि इन लाशों को बाद में कुछ विशेष तकनीक से जीवित किया जा सकता है।

एल्कोर फर्म ने एक पूरे शरीर को फ्रीज करने के लिए 2 लाख डॉलर की फीस रखी हुई है। भारतीय रुपये में यह राशि 15 करोड़ के आसपास की है। यह राशि एक बार चुकानी होगी। कंपनी ने मौत के बाद हर साल संरक्षण के लिए 705 डॉलर की फीस भी रखी हुई है। न्यूरो के मरीज के लिए एक बार चुकाने वाली फीस 80 हजार डॉलर है। इसमें मरीज दे दिमाग को ही संरक्षित रखा जाता है।

इस कंपनी के ब्रिटिश सीईओ मैक्स मोर ने कहा कि यह प्रक्रिया वास्तव में काफी लोगों के लिए बहुत किफायती है। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि मेरे पास दो लाख डॉलर या फिर 80 हजार डॉलर नहीं है। मैंने भी जब यह पॉलिसी ली थी, तब मेरे पास भी पैसा नहीं था। मैंने इंग्लैंड में एक छात्र के रूप में साइन अप किया, मैं काफी गरीब था। हमारी टीम के कई लोगों ने जीवन बीमा के पैसों से इस पॉलिसी की फीस चुकाई है।

उन्होंने कहा कि अगर आप कॉफी के लिए हर दो दिनों में स्टारबक्स जाने का खर्च उठा सकते हैं, तो आप क्रायोनिक्स की मेंबरशिप भी ले सकते हैं। अल्कोर में वर्तमान में 1,379 मेंबर हैं, इनमें से 184 मरीज शामिल हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है और उनकी लाशें क्रायोनिक प्रॉसेस के अधीन हैं। परिवार के पहले मेंबर के लिए मेंबरशिप प्लान की फीस 660 डॉलर प्रति वर्ष है। जिसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक रिश्तेदार के लिए लगभग 50 फीसदी की छूट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *