राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे गुरु बृहस्पति!

नई दिल्ली: देवताओं के गुरु बृहस्पति ने 12 अप्रैल को अपनी प्रिय राशि मीन में प्रवेश कर लिया है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु बृहस्पति का संबंध ज्ञान, वृद्धि, शिक्षक, संतान, शिक्षा धन, दान और पुण्य से माना गया है। इसलिए गुरु ग्रह के गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको यह परिवर्तन शुभ फलदायी हो सकता है।

वृष राशि: आपकी गोचर कुंडली में गुरु ग्रह का गोचर 11वें भाव में हुआ है। जिसे इनकम और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत भी बन सकते हैं और कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कोई व्यवसायिक डील भी फाइनल हो सकती है। जिससे आपको लाभ के आसार हैं।

वहीं इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा, जिससे आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे और आपकी वाहवाही हो सकती है। वहीं जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। वह शुरू कर सकते हैं। साथ ही गुरु बृहस्पति आपके 8वें स्थान के स्वामी है। इसलिए इस समय जो लोग रिसर्च से जुड़े हुए हैं उनको ये समय अच्छा रहने वाला है। साथ ही कोई कोई पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप लोग एक सुनहला रत्न धारण कर सकते हैं।

मिथुन राशि: आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहसप्ति ने आपके दशम स्थान में गोचर किया है। जिसे नौकरी, व्यापार और कार्यक्षेत्र का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपके प्रमोशन और इंक्रीमेंट के भी योग हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है।

साथ ही नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं और कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं जो लोग मार्केटिंग, फिल्म और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है। वहीं मिथुन राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार बुध और गुरु ग्रह में मित्रता है। इसलिए यह समय आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। आप लोग क पन्ना धारण कर सकते हैं। जिससे आपको लाभ हो सकता है।

कर्क राशि: आपकी राशि से गुरु बृहस्पति का गोचर नवम स्थान में हुआ है। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम भी बनेंगे। वहीं इस दौरान आप व्यापार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो लाभप्रद साबित हो सकती है। वहीं जिन लोगों का व्यापार खान- पान, होटल, रेस्टोरेंट से जुड़ा हुआ है, उन लोगों को इस समय शानदार साबित हो सकता है।

वहीं गुरु के इस गोचर कर्क राशि के लोग अपने लक्ष्यों और कार्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे। वहीं गुरु बृहस्पति आपके छठे भाव के स्वामी हैं, जिसे रोग और शत्रु का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको शत्रुओं पर विजय हासिल होगी और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वहीं आप लोग एक मोती रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके भाग्य में वृद्धि प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *