राम मंदिर में श्री राम यंत्र की स्थापना

अयोध्या: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रामनगरी अयोध्या पहुंच गई है. महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य ने उनका स्वागत किया है. जहां से कड़ी सुरक्षा के बीच राम मंदिर पहुंच गईं हैं. उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर तक 25 स्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्वागत किया गया. राष्ट्रपति ने राम मंदिर में श्रीराम यंत्र का पूजन कर स्थापना की.

नव संवत्सर के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर और श्री अयोध्या धाम में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना की.अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की पूजा-अर्चना की. इस दौरान सीएम योगी भी मौजूद रहे.

श्री राम यंत्र की स्थापना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रथम तल पर विराजमान श्री राम दरबार की आरती उतारी. दौरान ट्रस्ट के व्यवस्था प्रभारी गोपाल जी राव ने विराजमान भगवान श्री राम, माता जानकी, लक्ष्मण, भारत और हनुमान के प्रतिमा के स्थापित होने की जानकारी दी है.

राष्ट्रपति द्रौपदी राम मंदिर पहुंची हैं. वह परकोटा में स्थापित देवी देवताओं का दर्शन करते हुए मंदिर के द्वितीय तल के तीसरे गर्भगृह पहुंचीं हैं. यहां मंत्रोच्चारण के बीच स्थापित श्री राम यंत्र की स्थापना पूजन हो रही है. इस दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेवगिरी, सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत वैदिक आचार्य मौजूद हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *