दस जिलों में होगी बारिश

देहरादून: उत्तराखंड में प्रचंड गर्मी के साथ ही बौछारें पड़ रही हैं। बौछार पड़ने से कुछ देर की राहत मिलने के बाद हालात फिर से पहले जैसे ही हो रहे हैं। दिन और रात के समय गर्मी ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने और झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। उधम सिंह नगर और हरिद्वार में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया है। प्रचंड गर्मी के कारण दोपहर के समय बहुत समस्‍या हो रही है। स्कूलों में छुट्टियां के पड़ने से अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है। बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौरा तेज हो गया। उत्तरकाशी और पौड़ी में अतिवृष्टि के कारण खासा नुकसान हुआ है। कुमाऊं पिथौरागढ़ में भी मंगलवार रात को कोई स्थान पर जोरदार वर्षा हुई थी। बुधवार को मसूरी और आसपास के क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई।

बुधवार को सुबह से ही देहरादून में मौसम शुष्क बना रहा और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप के खिली हुई थी। दोपहर बाद भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। इस बारिश से कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा और चंपावत में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और जोरदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

देहरादून में बुधवार को अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 37.0 और 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस का अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *