साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

नई दिल्ली:इस साल दिवाली के ठीक अगले दिन सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022, मंगलवार को है। सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा। ग्रहण काल के दौरान शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है।

भारत में साल का आखिरी व दूसरा सूर्य ग्रहण दिन में 2 बजकर 29 मिनट से आरंभ हो जाएगा और करीब 04 घंटे 03 मिनट तक चलेगा। शाम 06 बजकर 32 मिनट पर ग्रहण समाप्त होगा। यह सूर्यग्रहण भोममासी अमावस्या पर लग रहा है।

सूर्य ग्रहण मेष, वृषभ व मिथुन राशि वालों के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। सिंह व कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। कन्या व वृश्चिक राशि वालों को धन हानि हो सकती है। धनु राशि के लिए यह ग्रहण सामान्य रहने वाला है।

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण यूरोप, नॉर्थ ईस्ट अफ्रीका और वेस्ट एशिया में दिखेगा। भारत में सूर्य ग्रहण को नई दिल्ली, बेंगलुरू, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, कोलकाता और मथुरा में देखा जा सकेगा।

साल का आखिरी सूर्यग्रहण मेघालय के दाईं और असम राज्य के गुवाहाटी के आसपास के बाएं हिस्सों में ये सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान दान करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है। ऐसा भी माना जाता है कि ग्रहण के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद करने से कष्टों से छुटकारा मिलता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण की समाप्ति के बाद गाय को भोजन कराना चाहिए। आप गाय को चारा भी खिला सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली के दोषों से मुक्ति मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *