कम हो गए गैस सिलेंडर के दाम

नई दिल्ली: आज से अगस्त महीने की शुरुआत हो गई है और महीने के पहले दिन ही लोगों को काफी राहत मिली है. तेल कंपनियों ने आज शनिवार 1 अगस्त से गैस सिलेंडर के दामों को अपडेट कर दिया है. ताजा जानकारी के मुताबिक ऑयल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में करीब 200 रुपये से अधिक की कमी की है. सभी शहरों में नए दाम आज से लागू हो गए हैं.

बता दें, सभी तेल कंपनियों ने शनिवार सुबह 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों को संशोधित किया. मेट्रो शहर कोलकाता में कमर्शियल गैस के दाम 209 रुपये तक कम हुए हैं. वहीं, देश की राजधानी नई दिल्ली में यही सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हुआ है.

तेल कंपनियों ने पिछले महीने जुलाई में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए थे. आज शनिवार से दिल्ली में 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें 2728 रुपये हो गई है. वहीं, कोलकाता में इस सिलेंडर के नए दाम 2872.50 रुपये हो गए हैं.इससे पहले जुलाई महीने में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था. कंपनियों ने करीब 183 रुपये से ज्यादा की कटौती की थी. उसके बाद 19 किग्रा. वाले सिलेंडर के नए दाम 2,930 रुपये हो गए थे. वहीं, कोलकाता में इसी सिलेंडर के दाम 3,255.50 रुपये से कम होकर 3,081 रुपये रह गई थी.

तेल कंपनियों ने सिर्फ 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए हैं. वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर (14 Kg. LPG Cylinder Rate) के दाम यथावत हैं. इसकी कीमतों में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें, 14 किग्रा. वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 7 जून से स्थिर बने हुए हैं. राजधानी नई दिल्ली में इस सिलेंडर के दाम 942 रुपये हैं. वहीं कोलकाता में यही सिलेंडर 968 रुपये में मिल रहा है. मायानगरी मुंबई में इस सिलेंडर की कीमत 941.50 बनी हुई है. चेन्नई में 14 किग्रा. वाले सिलेंडर की कीमतें 957.50 रुपये हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *