पारा छू सकता है 40 डिग्री

देहरादून:  मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं मध्‍यम से हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। चटक धूप खिलने के कारण तापमान में इजाफा होगा।

अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की होने की संभावना है। उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप निकलने कारण गर्मी भी हो रही है।

मैदानी क्षेत्रों में एक बार फिर से पारा उछाल मार रहा है। देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में सोमवार को सुबह से ही मौसम शुष्क रहा और चटख धूप खिली रही। चटख धूप निकलने के कारण गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया।

हालांकि दोपहर के बाद कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने लगे लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार देहरादून सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे पारे में वृद्धि होने के आसार हैं।

पर्वतीय क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। देहरादून में इस सप्ताह पारा 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू सकता है। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम तापमान 12.0 रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *