रोडवेज ने घटाया बसों का किराया

देहरादून: राजधानी देहरादून से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के अच्छी खबर है. क्योंकि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से अब न सिर्फ उनका समय बचेगा, बल्कि सफर का खर्च भी कम होगा. उत्तराखंड परिवहन निगम (उत्तराखंड रोडवेज) में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जाने वाले बसों का किराये में भारी कटौती की है, जिसका फायदा आम यात्रियों को मिलेगा.

दरअसल, बीती 14 अप्रैल को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था. इसके बाद से ही विधिवत रूप से वाहनों की आवाजाही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुरू हो गई है. इसी क्रम में उत्तराखंड रोडवेज ने अपनी कुछ बसों को संचालन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से किया है, जिस कारण उन बसों के किराए में काफी कटौती गई है.

पहले चरण में उत्तराखंड रोडवेज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से 16 बसों को संचालन करेगा. इन 16 बसों में आठ वोल्वो, 6 एसी और दो आर्डिनरी बसे शामिल है. उत्तराखंड रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उन्हें अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, जिसको देखते हुए परिवहन निगम जल्द ही वोल्वो की 5 और बसों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से ही संचालित करेगा. ताकि यात्रियों की डिमांड के अनुसार बसों के बेड़े को बढ़ाया जा सके.

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे मार्ग से बसों का संचालन करने से न सिर्फ यात्री 3 घंटे में दिल्ली पहुंच रहे हैं, बल्कि बस का खर्च भी कम आ रहा है. इसीलिए परिवहन निगम में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे मार्ग से संचालित बसों के किराए में कटौती कर दी है.देहरादून से दिल्ली जाने वाली वोल्वो बस का पहला किराया 945 था, लेकिन अब इस किराए को घटाकर 709 रुपए कर दिया गया है.इसी तरह एसी बस का किराया पहले 709 रुपए था, जिसको घटकर 557 रुपए कर दिया गया है.इसके अलावा ऑर्डिनरी बस का पहले किराया 420 रुपए था, जिसे घटाकर 355 रुपए कर दिया गया है.

ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने कहा कि जल्द ही ऑर्डिनरी बसों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी. इसके साथ ही अगले एक से दो दिन में वोल्वो की पांच और बसों को एक्सप्रेसवे रूट पर संचालित किया जाएग, जिससे देहरादून से दिल्ली जाने वाली वोल्वो की कुल बसों की संख्या 13 हो जाएगी. खास बात यह है कि ये बसे दिल्ली से देहरादून महज 3 घंटे में पहुंच जा रही है. साथ ही कहा कि वर्तमान समय में सुबह और शाम को अधिक बसों का संचालन किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *