300 प्रवासियों को ले जा रहा जहाज डूबा

कुआलालंपुर (मलेशिया): म्यांमार से लगभग 300 प्रवासियों को ले जा रही एक नाव थाईलैंड और मलेशिया की सीमा के पास हिंद महासागर में पलट गई। इससे हाहाकार मच गया। इस घटना में सिर्फ 10 लोगों को बचाया जा सका है। जबकि रेस्क्यू टीम ने एक व्यक्ति का शव समुद्र में तैरता हुआ बरामद किया है। अन्य सभी लोग अभी लापता हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही टीम को नाव डूबने की घटना की जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी। इस वजह से सैकड़ों लोग लापता हैं। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नाव के डूबने का समय और सटीक स्थान का तत्काल पता नहीं चल सका। इसलिए अधिकांश लोग लापता हो गए। एक मलेशियाई अधिकारी ने कहा कि जहाज संभवतः थाई जलक्षेत्र में पलट गया था। चेतावनी दी कि खतरनाक समुद्री मार्गों का उपयोग करके प्रवासियों का शोषण करने में सीमा पार के गिरोह तेजी से सक्रिय हो रहे हैं।

एक पुलिस प्रमुख ने बताया कि बचाए गए लोगों में से कुछ रोहिंग्या मुसलमान हैं जो मुख्य रूप से म्यांमार में रहते हैं, जहां उन्हें दशकों से उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। मलेशियाई समुद्री प्रवर्तन एजेंसी के प्रथम एडमिरल रोमली मुस्तफा ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि नाव म्यांमार के रखाइन राज्य के बुथीदांग शहर से रवाना हुई थी और तीन दिन पहले डूब गई।

एजेंसी ने शनिवार को मलेशिया के उत्तरी रिसॉर्ट द्वीप लंगकावी के पास पानी में कई जीवित बचे लोगों के पाए जाने के बाद खोज और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि म्यांमार की रहने वाली एक महिला का शव समुद्र में तैरता हुआ मिला। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कम से कम 10 लोगों को बचाया गया, जिनमें एक बांग्लादेशी और कई म्यांमाक के लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *