उमस भरी गर्मी ने छीना चैन

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों के झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। उत्तराखंड में सूरज इन दिनों आग उगल रहा है। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि मंगलवार को तापमान बढ़ने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम फिर से अपने तेवर दिखाने लगा है।

तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने के साथ दिन में गर्मी में बहाल किया हुआ है तो रात को भी गर्म हवाएं चैन से नहीं रहने दे रही है। सोमवार को जहां देहरादून का अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी के साथ 41.1 डिग्री तक पहुंच गया वहीं मंगलवार को देहरादून का तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जून महीने के बीते सब 10 सालों के आंकड़ों को देखें तो 2022 को छोड़कर किसी भी दिन देहरादून का तापमान 40 डिग्री तक नहीं गया। 2022 की 5 जून को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न की वजह से तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 41.1 और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 40.6 और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 28.3 और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

नई टिहरी का अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रदेश के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *