मुंबई में आतंकी हमले की धमकी

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को एक ई-मेल मिला है। इस ई-मेल में मुंबई में आतंकी हमले की धमकी मिली है। मेले भेजने वाले ने खुद को तालिबानी बताया है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

समाचार एजेंसी ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि एनआईए ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी है। वहीं, आतंकी हमले की धमकी के बाद महाराष्ट्र के कई शहरों में अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई पुलिस के सूत्रों ने कहा, “धमकी देने वाले ने खुद को तालिबानी बताया है। ई-मेल में कहा है कि मुंबई में आतंकी हमला होगा।” एनआईए अब मुंबई पुलिस के साथ मिलकर इसकी छानबीन कर रही है।

इससे पहले इसी साल जनवरी में मंगलवार को मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एक धमकी भरी कॉल आई थी। इस कॉल में अज्ञात शख्स ने स्कूल को उड़ाने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने इस बारे में बताया था कि स्कूल के लैंडलाइन पर दोपहर साढ़े चार बजे एक कॉल आया था। अज्ञात शख्स ने स्कूल में बम रखने का दावा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *