मलबे की चपेट में आया ट्रक

देहरादूनः उत्तराखंड से दो हादसे की खबर सामने आई है. पहला हादसा सोमवार सुबह टिहरी गढ़वाल में हुआ. दूसरा हादसा रविवार शाम को पिथौरागढ़ के घाट क्षेत्र में हुआ जहां एक कार खाई में गिर गई और इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.

टिहरी गढ़वाल में सोमवार तड़के ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तोताघाटी के पास पहाड़ी के पास से गुजर रहे ट्रक पर भारी मलबा गिर गया. ट्रक भारी मलबे की चपेट में आ गया. इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई. एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर ट्रक के चालक के शव को बरामद किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *