देहरादून: अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच द्वारा देहरादून गांधी पार्क से राजभवन तक एक पैदल मौन मार्च निकाला गया ।अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में करवाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को प्रदेश के राज्यपाल के माध्यम से ज्ञापन देने के लिए ये मार्च निकाला गया ।
मंच की कमला पंत ने कहा कि मंच ने दो हफ्ते पहले राज्यपाल महोदय से मिलने का समय मांगा था लेकिन राज्यपाल कार्यालय की तरह से कोई जवाब ना मिलने के कारण मंच द्वारा मनोनीत 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन देने के लिए राजभवन कूच किया गया l
राज्यपाल से मिलने जा रहे मंच के सदस्यों को पुलिस के द्वारा न्यू केंटोनमेंट रोड पर बैरकेडिंग लगाकर रोक दिया गया और मंच के सदस्य वहीं बैठकर राज्यपाल से मिलने की मांग करने लगे लेकिन फिर भी राज्यपाल ने समय नहीं दिया । मंच द्वारा न्यू केंटोनमेंट रोड पर अंकिता भंडारी हत्याकांड पर पर एक नुक्कड़ नाटक भी किया गया और जनगीत भी गए गए ।मंच ने इस बात का ऐलान किया कि आंदोलन और तेज क्या जाएगा ।
इस मार्च में निर्मला बिष्ट, महावीर राणा, मोहित डिमरी, सुजाता पॉल, कनिष्क जोशी, सूरज नेगी, मुकेश बहुगुणा, पंकज क्षेत्री, विमला कोली, राजू सिंह, मुकेश सेमवाल आदि सैकड़ों महिलाएं, युवा और पूर्व सैनिक शामिल हुए ।
