पेशे से बैंकर्स दीपक बेंजवाल का यूट्यूब पर नया गीत रिलीज
‘खेलन दे होली’ गीत मचा रहा है सोशल मीडिया पर धमाल
गीत में है पारंपरिक ‘खड़ी’ और ‘बैठकी होली’ का मिश्रण
पहाड़ी बोली व वाद्य यंत्रों से श्रोताओं को अपनी जड़ों से जोड़ा
संतोष बेंजवाल
देहरादून। होली का त्योहार हो और रंग-गुलाल के साथ गीत संगीत की बात न हो तो होली का त्योहार अधूरा सा लगता है। होली पर दीपक बेंजवाल का गढ़वाली होली गीत ‘खेलन दे होली’ रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
बता दें कि पहाड़ में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, कमी है तो उचित मंच की। अगर पहाड़ की प्रतिभाओं को मंच मिल जाये तो वह अपनी प्रतिभा को आसमान की उचांईयों तक ले जा सकते है। भला हो सोशल मीडिया का, जिसने पहाड़ की प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया है। आज पहाड़ की कई प्रतिभाएं सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सफलता पा रहे है। ऐसे ही एक गीतकार दीपक बेंजवाल को सोशल मीडिया ने रातो-रात बड़ा स्टार बना दिया है।
बता दें कि पेशे से बैंकर्स दीपक बेंजवाल का यूट्यूब पर नया गीत ‘खेलन दे होली’ रिलीज हुआ है। होली के मौके पर खासकर गढ़वाली होली की खुशबू गीत के माध्यम से लोगों तक पहुंची है। गीत में जहां रंगों, संगीत और सच्ची रोमांटिक पहाड़ी भावना को दिखाया गया है। गीत उत्तराखंड की पारंपरिक होली को आधुनिक और जीवंत चित्रण प्रस्तुत कर रहा है। यह गीत अपनी अनूठी गायकी और स्थानीय वाद्ययंत्रों के मिश्रण से पहाड़ी संस्कृति की सादगी और उल्लास को दर्शाने के साथ -साथ दीपक बेंजवाल की मधुर आवाज और पहाड़ी संस्कृति को जीवंत करने वाले गीत लोगों को खूब भा रहे हैं।
बता दें कि दीपक बेंजवाल का यह होली गीत विशेषकर उत्तराखंड की पारंपरिक ‘खड़ी होली’ और ‘बैठकी होली’ की याद दिलाता है। गीत के माध्यम से दीपक ने उत्तराखंड की समृ( होली परंपरा को दर्शाया है और इसे रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि गीतों और नृत्य ‘झुमैलो और चौंफला’ का उत्सव भी बनाने की दिशा में प्रयास किया है। गीत में पहाड़ी बोली के साथ-साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों से श्रोताओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य किया है।
पहाड़ के युवाओं के बीच दीपक के गीत अपनी ताजगी और सरल पहाड़ी शब्दों के कारण काफी चर्चित हैं। गीतों के माध्यम से होली खेलने की अनुमति मांगते हुए होली के उत्सव के उल्लास को व्यक्त करने के साथ-साथ नई पीढ़ी के लिए उत्तराखंडी की लोक संगीत से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया है।
