6 दिन बैंक रहेंगे बंद

नई दिल्लीः बैंकों में लंबी छुट्टियां होने वाली हैं. ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूर काम निपटाना है, तो इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए ताकि कहीं बैंक जाने के बाद आपको यह न पता चले कि आज ब्रांच बंद है.

बता दें कि भारत के सभी सरकारी और निजी बैंक अगले हफ्ते छह दिन बंद रहने वाले हैं. अगले हफ्ते बैंकों की छुट्टियों में महावीर जयंती और गुड फ्राइडे जैसे कई त्योहारों और विशेष अवसर शामिल हैं. 5 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते में बैंकों की छुट्टियों में रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है. जब तक कोई विशेष सार्वजनिक या क्षेत्रीय बैंक अवकाश घोषित न हो, तब तक बैंक आमतौर पर हर महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं.

अगले हफ्ते बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

30 मार्च (सोमवार)- महावीर जयंती के अवसर पर कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे.
31 मार्च (मंगलवार)- महावीर जन्मकल्याणक/महावीर जयंती के लिए गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड में बैंक बंद रहेंगे.
1 अप्रैल (बुधवार)- बैंकों की वार्षिक क्लोजिंग के कारण त्रिपुरा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
2 अप्रैल (गुरुवार)- मोंडी थर्सडे (Maundy Thursday) के चलते केरल (कोच्चि और तिरुवनंतपुरम) में बैंक बंद रहेंगे.
3 अप्रैल (शुक्रवार)- गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश में बैंक नहीं खुलेंगे.
5 अप्रैल (रविवार)- वीकली ऑफ होने की वजह से बैंक नहीं खुलेंगे.

छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद हो सकती हैं, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और ATM सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी. ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल UPI, पैसे ट्रांसफर करना, नेट बैंकिंग, ऑनलाइन लोन के लिए अप्लाई करना, चेकबुक मंगवाने जैसे कई कामों के लिए कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *