ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी

देहरादून।  प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश के दौर हो रहे हैं। इसके साथ ही चारधाम समेत आसपास की ऊंची चोटियों पर हिमपात भी हुआ।मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहने से लेकर तेज हवाओं के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। मंगलवार को देहरादून समेत चार जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है।

रविवार को देहरादून में सुबह से ही धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। कहीं-कहीं दोपहर बाद मध्यम से तेज हवाएं भी चलीं।पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर बादल मंडराते रहे और दोपहर बाद कहीं-कहीं बौछारों से लेकर रिमझिम वर्षा का सिलसिला शुरू हुआ।वहीं, पहाड़ों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही गरज-चमक के साथ वर्षा हुई। इसके अलावा ऊंची चोटियों पर शाम को हिमपात होने से आसपास के क्षेत्रों में पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई और ठिठुरन लौट आई।

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास है और जिसके फिलहाल इसी प्रकार बने रहने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पर्वतीय जिलों में आंशिक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज हवा चलने को लेकर चेतावनी दी गई है।मंगलवार को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी में ओलावृष्टि, अंधड़ और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *