अमेरिका सुपर पावर नहीं रहा !

लखनऊ: अमेरिका और ईरान जंग के बीच दो हफ्ते के लिए सीजफायर का ऐलान हो गया है। दावा किया जा रहा है कि इस सीजफायर में पाकिस्तान और चीन ने अहम रोल अदा किया है। अमेरिका की ओर से ईरान को धमकी दिए जाने के बाद से दुनिया भर में हड़कंप मचा था, लेकिन इस सीजफायर की खबर से सबने राहत की सांस ली है। उधर, युद्धविराम को ईरान की जीत के तौर पर देखा जा रहा है। लखनऊ में मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि ईरान की फतह हुई है। अब अमेरिका सुपर पावर नहीं रहा।

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव एवं शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि अमेरिका और इजराइल अब सुपर पावर नहीं है। अब ईरान सुपर पावर बन गया है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कल तक कह रहे थे कि आज की ईरान की सभ्यता को खत्म कर देंगे। हम ईरान को खत्म कर देंगे। यहां तक कहा कि आज की रात कयामत की रात होगी। कल कर्बला में भी यही बात कही गई थी कि आज की रात कयामत की रात होगी, लेकिन न ही इस्लाम को खत्म कर सके और न ही ईरान को खत्म कर सके।

यासूब अब्बास ने कहा कि ईरान ने जबरदस्त तरीके से मुकाबला किया है। इस्लाम की पुरानी तारीख को पढ़े तो 40 रोज के अंदर अल्लाह ने हजरत अली को भेज कर 40वें दिन यहूदियों को शिकस्त दी थी। बिल्कुल उसी तरह ईरान ने अमेरिका-इजराइल समेत ईरान के विरोधियों की शिकस्त दी है। ईरान की फतह हुई है। इसके लिए मुसलमानों और शिया समुदाय के मुस्लिमों को मुबारकबाद देता हूं।

वहीं, मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि ये बहुत खुशी की बात है कि ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर हो गया है। ये समय की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि इससे न केवल ईरान के लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि पूरी दुनिया में जो बड़ा खतरा मंडरा रहा था, उससे भी निजात मिलेगी। हमें उम्मीद है कि इस सीजफायर के जरिये, दोनों देशों के बीच समझौता हो जाए, जिससे हमेशा के लिए जंग को खत्म किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *