पौड़ी के बमठी गांव में गुलदार का हमला, महिला की मौत से हड़कंप

पौड़ी। पौड़ी ब्लॉक के बमठी गांव में गुलदार ने एक महिला को निवाला बना लिया है। घटना गुरुवार को सुबह नौ बजे की बताई जा रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता भास्कर बहुगुणा ने सरकार व वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि बमठी गांव में घर के समीप घास लेने गई सीता देवी को गुलदार ने निवाला बना दिया है।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। गश्त बढ़ाने के साथ पिजंरा, ट्रैप कैमरे लगाए जा जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *