भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट

नई दिल्लीः मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान सहित महाराष्ट्र के नासिक, पालघर, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी और ठाणे जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं केरल के अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोल्लम, कोट्टायम, पथानामथिट्टा और त्रिशूर जिलों में खराब मौसम की आशंका है।

IMD ने अगले कुछ घंटों के अंदर 15 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में तेज हवाओं, मध्यम बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। प्रभावित राज्यों के लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों या कमजोर संरचनाओं के नीचे शरण न लें। नागरिकों को सड़क और यातायात की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने तथा अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। अधिकतम तापमान में करीब 7 से 8 डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है। 1 जुलाई को मौसम सुहावना रहेगा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 2 जुलाई को तापमान में गिरावट होगी। 3 जुलाई को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। 4 जुलाई को बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहेंगी। 5 जुलाई को भी बारिश का पूर्वानुमान है। 6 जुलाई को भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, प्रयागराज और सोनभद्र, उत्तराखंड के बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, टेहरी गढ़वाल और उधम सिंह नगर जिलों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं, बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और अररिया में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

बालाघाट, बैतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, राजगढ़, सीहोर और शाजापुर जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, जशपुर और सुकमा जिलों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना है।जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, चित्तौड़गढ़, भिलवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर, अजमेर, सीकर और नागौर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, जयपुर में 1 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर और कुल्लू में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *