जंगलों में आग का कहर, 11 लोगों की मौत और कई घायल

मैड्रिड। स्पेन में जंगल की आग की चपेट में आकर 11 लोगों की मौत हो गई है। छह लोग घायल भी हुए हैं। देश में बढ़ते तापमान के बीच यह आग अब तक की सबसे घातक आग में से एक है।रिपोर्ट के मुताबिक, आग की चपेट में आए कई लोग जल चुकी गाड़ियों के अंदर मिले। 150 फायरफाइटर और स्पेन की मिलिट्री इमरजेंसी यूनिट के 220 सैनिक शुक्रवार को आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे।अधिकारियों ने पहले 12 लोगों की मौत की जानकारी दी थी, लेकिन शुक्रवार सुबह मरने वालों की संख्या 11 बताई गई।

आग सिएरा डी लॉस फिलाब्रस पहाड़ों के पास एक छोटे से गांव में लगी थी। आग लगने की वजह की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आग की सूचना देने वाले लोगों का कहना है कि बिजली की एक तार गिरने से चिंगारी उठी और आग तेजी से पास के जंगल में फैल गई।आपात सेवा के मुताबिक, आग की वजह से सड़कें बंद करनी पड़ीं और 1,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *