नाइजीरिया में आतंकी हमला, 26 लोगों की मौत

मैदुगुरी :पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में सड़क किनारे हुए बम धमाके में कई वाहनों में सवार कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जबकि, तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और निकाली अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह धमाका सोमवार को हुआ। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (IS) से जुड़े एक आतंकी समूह ने ली है।

नाइजीरियाई पुलिस के प्रवक्ता नहूम दासो के अनुसार, बम धमाका कैमरून की सीमा के पास बोर्नो राज्य में रान और गम्बोरू शहरों को जोड़ने वाली व्यस्त सड़क पर हुआ। उन्होंने बताया कि सड़क पर कई लैंड माइन छिपाए गए थे। लैंड माइन के ऊपर से वाहन गुजरने के चलते वह फट गए। उन्होंने बताया कि मरने वालों में अधिकांश स्थानीय किसान और व्यापारी थे, जो एक टोयोटा पिकअप वैन में सवार थे।

दासो ने बताया कि मारे गए लोगों में से अधिकांश स्थानीय किसान और व्यापारी थे, जो एक टोयोटा पिकअप वैन में सवार थे, जो एक लैंड माइन के ऊपर से गुजरी। उन्होंने बताया कि माइन को इस्लामिक स्टेट से जुड़े इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीकी प्रांत (ISWAP) नाम के आतंकी समूह ने लगाए थे, जिसने मंगलवार को टेलीग्राम पर एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली।

इस्लामिक आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में सेना का समर्थन करने वाले एक निगरानी समूह सिविलियन ज्वाइंट टास्क फोर्स के सदस्य अब्बा मोडू ने कहा कि सड़क पर विस्फोटक लगाने का उद्देश्य सुरक्षाकर्मियों के लिए हो सकता है, जो नियमित रूप से राजमार्ग से गुजरते हैं। उन्होंने कहा, ‘आतंकवादी अक्सर क्षतिग्रस्त सड़कों के गड्ढों में रेत के नीचे IED लगाते हैं और सैनिकों को निशाना बनाते हैं।’

जानकारी के अनुसार, इस्लामिक स्टेट से जुड़ा ISWAP समूह नाइजीरिया के घरेलू जिहादियों बोको हराम से अलग हुआ आतंकी संगठन है। इस संगठन ने 2009 में पश्चिमी शिक्षा से लड़ने और इस्लामी कानून के अपने कट्टरपंथी संस्करण को लागू करने के लिए हथियार उठाए थे। ISWAP 2016 में मस्जिदों और बाजारों जैसे नागरिक लक्ष्यों पर हमला करने की रणीनिति पर विवाद के बाद बोको हराम से अलग हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *