ज्योतिष: शुक्र का सिंह राशि में गोचर,इनकी खुलने वाली है किस्मत!

उदय दिनमान डेस्कः ज्योषि का हमारे जीवन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से असर होता है और इससे जीवन में उतार-चड़ाव का भी पता चल जाता है। कब कौन ग्रह हमारी किस्मत खोल दे कहा नहीं जा सकता है। ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र ग्रह आज 17 जुलाई को कर्क राशि से सिंह राशि में गोचर करेगा। ये गोचर सुबह 09 बजकर 13 मिनट पर होगा, जो कि 11 अगस्त तक बना रहेगा। इसके बाद शुक्र ग्रह पुनः राशि परिवर्तन करके कन्या राशि में चला जाएगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस माह में ये तीसरे ग्रह का राशि परिवर्तन है। इस के पहले बुध और सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन हो चुका है।

मेष: मेष राशि के जातकों के लिए ये राशि परिवर्तन शुभ है। पारिवारिक और वैवाहिक संबंध मधुर होंगे। विवाह के योग भी बन रहे हैं, रचनात्मक क्षेत्र में काम करने वालों के लिए संभावनाओं के नये अवसर बन रहे हैं।

वृष: वृष राशि के लिए मिला—जुला प्रभाव उत्पन्न हो रहा है। घर-परिवार में सुख, शान्ति रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है, व्यवसाय में लाभ होगा। आदलती मामलों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को प्रेम संबंधों और रचनात्मकता के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। परिवार की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए ये राशि परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक है। दीर्घकालिक निवेश के लिए उपयुक्त अवसर है। मित्रों और परिचितों का सहयोग मिलेगा, आप नया जोश और उत्साह महसूस करेंगे।

सिंह: शुक्र ग्रह का गोचर सिंह राशि में ही हो रहा है, जोकि सिंह राशि के लिए शुभ संकेत ला रहा है। पारिवारिक और प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। रचनात्मक क्षेत्र साहित्य, कला, फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिलने की पूरी संभावना है।

कन्या: कन्या राशि के जातकों को विदेश व्यापर में लाभ मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा के भी संयोग बन रहे हैं। पारिवार के सदस्यों के लिए खर्च में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

तुला: तुला राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता मिलने की संभावना है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा, नये मित्र बनेंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र में रूझान बढ़ेगा, मानसिक शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक: इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सावधान रहने की जरूरत है, ऑफिस पॉलिटिक्स में न उलझें। आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन सफलता जरूर मिलेगी।

धनु: धनु राशि के जातकों का रूझान इस दौरान सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में बढ़ेगा। दान–पुण्य के कार्यों में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मकर: मकर राशि के जातकों के लिए इस राशि परिवर्तन से बहुत शुभ संकेत नहीं बन रहा है। इन्हें कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। पैतृक संपत्ति में लाभ मिलने की संभावना है।

कुंभ: प्रेम और वैवाहिक संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। विवाह के भी शुभ संयोग बन रहे हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में लाभ होगा।

मीन: मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य की दृष्टि से सावधान रहने की जरूरत है। वाहन दुर्धटना की संभावना है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। इस समय अपने काम में तन्मयता से लगे रहने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *