छात्राओं द्वारा गांधी जी के प्रिय भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी

पौड़ी: जनपद पौड़ी गढ़वाल में राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज 2 अक्टूबर 2021 को जनपद भर समस्त कार्यालयों, भवनों में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार सादगी से मनायी गयी। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने विश्व अहिंसा दिवस व निर्वाचन की शपथ दिलाकर तथा महात्मा गॉधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनवारण कर, माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

वहीं गांधी पार्क कण्डोलिया में जिलाधिकारी डा0 विजय कुमार जोगदण्डे एवं नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत आर्य, अपर जिलाधिकारी इला गिरी, उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, पीडी डीआरडीए एस के रॉय, अ0अ0 नगर पालिका प्रदीप बिष्ट, सहित अन्य गणमान्य ने गॉधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।  इस अवसर पर संस्कृति विभाग एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी की छात्राओं द्वारा गांधी जी के प्रिय भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई।

जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी के जीवन मूल्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी ने अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश आम जनमानस को दिया है। कहा कि महात्मा गांधी जी ने कई संघर्षों के बाद भी अपना आत्मबल नहीं खोया और आगे बढ़ते गए। कहा कि हमें उनके विचार, आदर्श अपने जीवन में उतारने चाहिए और छोटी-छोटी कठिनाइयों से घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के विचार, उनके आदर्श, जीवन जीने का मूल्य आदि हमारे लिए धरोहर है। आयोजित कार्यक्रम में समस्त अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

2 अक्टूबर 2021 को आज गांधी जयंती के अवसर पर जनपद के समस्त तहसीलों, विकासखण्डों, स्कूलों एवं सभी कार्यालयों, भवनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। आयोजित कार्यक्रमों को कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार सादगी से मनायी गयी। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी ने आपने कार्यालय परिसर तथा मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत आर्य ने विकास भवन कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके उपरान्त पूज्य महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पण कर माल्यार्पण किया तथा गांधी जी के प्रिय भजन का गायन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *