मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्‍तराखंड को दी 10 करोड़ की मदद

देहरादून: उत्तराखंड में आपदा के कहर के बाद भाजपा शासित राज्य मदद को आगे आए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड को 10 करोड़ की धनराशि मदद के रूप में देने की घोषणा की है। उत्तराखंड में रविवार से बुधवार तक हुई भारी बारिश ने न केवल 50 से ज्यादा जिंदगी लील ली, बल्कि संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ है।

अब उत्तराखंड को आपदा की इस घड़ी में सहायता के लिए भाजपा शासित राज्य आगे आए हैं। बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली। साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा को देखते हुए उत्तराखंड सरकार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में आई आपदा में जान- माल का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से उत्तराखंड सरकार को इस संकट की घड़ी में हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। आर्थिक सहायता के अलावा हरियाणा सरकार की तरफ से टेंट, आवश्यक कपड़े और दवाइयां भी भेजी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *