जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में फटा बादल

श्रीनगर। उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज क्षेत्र की तुलैल घाटी में सोमवार शाम बादल फट गया। घटना के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इस प्राकृतिक आपदा से कई रिहायशी मकानों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। लोलाब में आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया।

अधिकारियों के अनुसार, शाम के समय बादल फटने से अचानक भारी मात्रा में पानी और मलबा गांव में घुस आया। कई घरों में पानी भर गया तथा खेती योग्य भूमि जलमग्न हो गई। जलस्तर तेजी से बढ़ने के चलते स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और वे सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।

तहसीलदार तुलैल जावेद अहमद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बादल फटने से प्रभावित गांव में फसलों और रिहायशी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *