दिल्ली में किसानों की महापंचायत

नई दिल्ली: एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर आज किसान दिल्ली में महापंचायत कर रहे हैं। महापंचायत दिल्ली के रामलीला मैदान में है। महापंचायत को लेकर दिल्ली पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं।चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीआइजी, अपर. सीपी (एल एंड ओ), शिवहरि मीना का ने कहा, ‘सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हम किसान नेताओं से बात कर रहे हैं। यातायात सुचारू है।’

संयुक्त किसान मोर्चा ने एक दिवसीय दिल्ली चलो का आह्वान किया है, जिसमें मोर्चे से जुड़े सभी संगठन दिल्ली के रामलीला मैदान में जुट रहे हैं। हजारों की संख्या में किसान पहुंचे हैं।किसानों की महापंचायत के चलते दिल्ली के रामलीला मैदान के आसपास सुबह छह बजे से लेकर शाम चार बजे तक आवाजाही प्रभावित रहेगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर डीसीपी सेंट्रल एम हर्ष वर्धन ने कहा, ‘हमने यह सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत व्यवस्था की है कि कानून एवं व्यवस्था बनी रहे। आयोजक समूह ने एक लिखित आश्वासन भी दिया है जिसमें कानून और व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित विभिन्न बिंदु हैं। हम कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे।..बहुत सारे किसान आए हैं और यह एक सतत प्रक्रिया है।

लेकिन हमें उम्मीद है कि यह एसकेएम नेताओं ने हमें जो बताया है, उसकी सीमा के तहत होगा। हमारे पास पर्याप्त बल उपलब्ध हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि बिना किसी कानून-व्यवस्था की गड़बड़ी के यहां पर सब कुछ हो जाए।’दिल्ली रामलीला मैदान में प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे किसान नेताओं को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के दनकौर में रोक लिया है।

ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि 14 मार्च 2024 को रामलीला मैदान, जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर किसान महापंचायत होने वाली है। जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत को देखते हुए कई मार्गों पर जाम लग सकता है और कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है। विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में किसानों के शामिल होने की उम्मीद है।

एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर किसान दिल्ली में 14 मार्च को महापंचायत कर रहे हैं। महापंचायत दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी। महापंचायत को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है और बुधवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *