मेरी क्रिसमस: चर्च में आयाज‍ित हुई विशेष प्रार्थना सभा

हल्द्वानी : प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर कुमाऊं भर में हर्षो उल्लास का माहौल है। जहां गुरुवार रात मेरी क्रिसमस कहकर एक दूसरे को लोगों ने बधाई दी वहीं, शुक्रवार सुबह चर्च में हुई प्रार्थना सभा में लोग शामिल हुए। नैनीताल में सेंट फ्रांसिस चर्च, सेंट फ्रांसिस होम, मेथोडिस्ट चर्च, सेंट निकोलस चर्च को इस मौके पर खास तौर पर सजाया गया है।

तल्लीताल लेक चर्च के नाम से प्रसिद्ध सेंट फ्रांसिस चर्च में पादरी हेनरी मेंडोंसा द्वारा प्रभु यीशु के उपदेश जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। इस दौरान बाइबिल पढ़ी गई। सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए प्रार्थना हुई। हल्द्वानी के चर्चाें में भी विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित हुईं।

 

हर साल क्रिसमस के प्रति लोगों में खासा उत्साह रहता है। 15 दिन पहले से ही लोग क्रिसमस के रंग में रंग जाते हैं। हल्द्वानी में भी क्रिसमस का पर्व सादगी व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर के विभिन्न चर्चों में गुरुवार रात रात साढ़े 11 बजे हैप्पी क्रिसमस के बोल सुनाई दिए। इस दौरान प्रभु यीशु के गीत भी गाए गए।

सभी चर्च रंग-बिरंगी झालरों से सजाए गए। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार शासन से जारी गाइड लाइन की वजह से चर्च में भीड़ भाड़ कम है। लोग गले मिलने के बजाय दूर से ही एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस कहकर बधाई देते दिखाई दे रहे हैं।

 

काठगोदाम सेंट थेरेसा स्कूल स्थित कैथोलिक चर्च में गुरुवार को प्रभु यीशु की झांकी सजाई गई थी। जिसमें प्रभु यीशु के जन्म के चित्रण को लोगों ने घरों से आनलाइन देखा। वहीं चर्च में केवल पास के आधार पर 80 लोगों को ही प्रवेश की अनुमति मिली। इससे पहले शाम को कैरल गाए गए।

शुक्रवार सुबह फादर रायल एंथोनी की मौजूदगी में विशेष प्रार्थना सभा हुई, जिसमे सीमित लोग ही रहे। इधर, सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च के पास्टर इंचार्ज राजीव मैसी की मौजूदगी में प्रार्थना सभा हुई। बताया कि कोरोना संक्रमण से एहतियात के तौर पर इस बार प्रार्थना सभा तीन शिफ्ट कराई गई। जिनके बीच आधे घंटे का अंतराल रखा गया।

नैनीताल में कैथोलिक समुदाय के करीब 50 परिवार रहते हैं। मल्लीताल मेथोडिस्ट चर्च में भी विशेष प्रार्थना सभा हुई। पादरी राजेन्द्र लाल ने प्रभु यीशु के उपदेश का वाचन किया। बालिकाओं ने भक्ति गीत पेश किया। इस अवसर पर सुनील डेविड समेत अन्य उपस्थित थे।

सेंट निकोलस व सेंट फ्रांसिस होम चर्च में भी विशेष प्रार्थना हुई। स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी इस मौके पर शामिल हुए। ईसाई परिवारों के घरों में पर्व पर नाना प्रकार के पकवान बनाये गए। दूसरे समुदाय के लोगों ने भी ईसाई समुदाय के लोगों के घर जाकर क्रिसमस की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *