अब गर्मी के सितम के लिए तैयार रहें!

नई दिल्ली: दिल्ली-नोएडा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। होली से पहले दिल्ली के कई इलाको में रुक रुककर बारिश हुई, जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया था। होली पर दिल्ली में अच्छा मौसम हो गया,

हालांकि दिनभर तेज हवाएं चलीं। आज से फिर दिल्ली-नोएडा में तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। हालांकि मार्च के अंतिम दिनों में राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक-दो दिन बूंदाबांदी भी होने के आसार हैं। जानिए अगले सात दिन कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। इसने कहा कि आर्द्रता का स्तर 40 प्रतिशत से 94 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मार्च के अंतिम दिनों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। लेकिन इससे गर्मी पर कोई असर पड़ने के आसार नहीं हैं। वहीं अगर आज की बात करें, तो आज से दिल्ली में तापमान बढ़ेगा। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रहेगा और न्यूनतम तापमान भी 17 डिग्री रहेगा। आज भी आसमान में सूरज का बादलों के साथ लुकाछिपी के खेल जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *