यमुनोत्री हाईवे धंसने से 5000 से अधिक यात्री फंसे !

उत्तरकाशी : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रानाचट्टी के पास अवरुद्ध मार्ग को खोलने का कम बुधवार की रात से जारी है। रात को प्रशासन ने मार्ग पर सभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद राखी। ताकी मार्ग खोलने के का कार्य तेजी से हो सके।

इसके अलावा रानाचट्टी से लेकर खरसाली तक यात्री खासे परेशान रहे। यात्रियों को बसों में ही सोना पड़ा, सबसे अधिक परेशानी यात्रियों को खरसाली में झेलनी पड़ी। वहीं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने के कारण गुरुवार की सुबह यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या बेहद कम रही।

बताते चलें कि बुधवार रात यमुनोत्री धाम से 25 किमी पहले रानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे का 15 मीटर हिस्सा धंस गया था। यहां से केवल छोटे वाहन ही निकल पा रहे थे। वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी।

रानाचट्टी से लेकर जानकी चट्टी के बीच से फंसे यात्रियों की संख्या 5000 से अधिक है। सबसे अधिक यात्री जानकी चट्टी में है। लेकिन जानकी चट्टी में सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। जानकी चट्टी में शौचालय और पानी की सुविधा के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।‌ इसके अलावा अधिकांश यात्रियों ने ठंड के बीच बसों में ही किसी तरह से रात कटी है।

वहीं यात्री जानकी चट्टी में महंगाई की मार भी झेल रहे हैं। जानकी चट्टी में कई होटल व्यवसायियों ने फंसे यात्रियों की मदद भी की। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यात्रियों की मदद के लिए प्रशासन की ओर से कोई सहयोग नहीं मिला है।

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री संदीप राणा ने कहा कि बुधवार रात को फंसे यात्री खासे परेशान रहे। यात्रियों ने किसी तरह बसों में रात कटी है।‌ संदीप राणा ने कहा की यात्रा पड़ाव जानकी चट्टी, खरसाली व अन्य पड़ाव पर प्रशासन की ओर से कोई भी सुविधा नहीं दिखी है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि रानाचट्टी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बड़कोट खंड की टीम हाईवे सुचारु करने में जुटी है। पहाड़ी को काटकर सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। सड़क के ऊपरी तरफ चट्टान होने के कारण थोड़ा समय लग रहा है। बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए गुरुवार शाम तक रास्ता तैयार होने की संभावना है।

सड़क अवरुद्ध होने से यमुनोत्री धाम के दर्शन के बाद बड़कोट की ओर लौट रहे 1200 से अधिक यात्री रानाचट्टी और जानकीचट्टी के बीच फंसे हुए हैं। बड़कोट के थाना निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि राना चट्टी से जानकीचट्टी के बीच यात्रियों की 24 बड़ी बसें और 17 मिनी बसें फंसी हैं। इन्हें जानकीचट्टी, खरसाली, फूलचट्टी, कृष्णाचट्टी, हनुमानचट्टी पड़ाव पर रोका गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *