RRR मचा रही दुनिया में गदर

नई दिल्ली। एसएस राजामौली और उनकी फिल्म ‘आरआरआर’ पूरी दुनिया में डंका बजा रही है। इस साल रिलीज हुई उनकी आप फिल्म ने देश और दुनिया में ताबड़तोड़ कमाई का इतिहास रचा है। इस फिल्म की बेशुमार सफलता को देखते हुए इसे ऑस्कर में भेजे जाने की मांग उठी थी।

हालांकि यह फिल्म ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री बनने से चूक गई, लेकिन बेशक इसने एसएस राजामौली को दुनिया भर में बड़ा सम्मान दिया। पिछले हफ्ते एसएस राजामौली को न्यू यॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला था। अब हाल ही में उनकी फिल्म को दो और अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

आरआरआर (राइज रौर रिवोल्ट) ने बॉक्स ऑफिस पर जो तहलका मचाया है, वह किसी से छिपा नहीं। जूनियर एनटीआर और रामचरण को लीड रोल में लेते हुए बनी इस फिल्म ने कई फिल्मों का बाजा बजा दिया।

रिलीज होने के बाद यह फिल्म विदेशी बाजारों में धूम मचा रही है। सात समुंदर पार बैठी ऑडियंस को भी यह पिक्चर इतनी पसंद आई कि फिल्म को अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सरकार अवॉर्ड्स 2022 की उपाधि से नवाजा गया। फिल्म में आलिया भट्ट भी अहम रोल में हैं।

आरआरआर पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में मूवी का पोस्टर शेयर करते हुए ट्वीट किया। इसमें लिखा था, ‘ 2 2022 अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवॉर्ड्स, सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पिक्चर:आरआरआर।’ इसके बाद ‘आरआरआर’ के ऑफिशल पेज पर इस ट्वीट को शेयर करते हुए धन्यवाद किया गया।

आरआरआर कमाई के साथ-साथ अवॉर्ड जीतने के मामले में भी रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। इस फिल्म की कास्ट और क्रू को एचसीए स्पॉटलाइट अवॉर्ड का सम्मान मिला है।

550 करोड़ के बजट से बनी राइज, रौर, रिवोल्ट ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ के पार का कलेक्शन किया। जबकि, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सातवें हफ्ते तक इस फिल्म ने 270 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली थी। ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए आरआरआर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य की हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *